← संधि

स्वर संधि के चार नियम

हिन्दी ऑडियो

खुद हल करें

महा और ईश्वर से महेश्वर किस संधि से बनता है?

उत्तर देखें

गुण संधि। आ और ई के मेल से ए बनता है।

संबंधित परीक्षा प्रश्न

  1. साझा गद्यांश

    Comprehension:

    गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दें ।

    गांधीजी ने दोनों को - प्रत्यक्ष को अप्रत्यक्ष से , दृश्य को अदृश्य से , बाह्य को अंतर से जोड़कर भारतीय अनुभव को पूरी समग्रता से जीने का प्रयास किया था । उन्होंने बाह्य को सिर्फ इसलिए नहीं नकारा , कि वह हमारे जीवन का सांसारिक पहलू है , न ही वे अदृश्य से सिर्फ इसलिए सम्मोहित हुए कि उसमें सब - कुछ शाश्वत और पवित्र है , बल्कि उन्होंने समूचे भारतीय यथार्थ को एक अखंडित सत्य की तरह स्वीकार किया । वह हमारे परोक्ष को प्रत्यक्ष से , हमारे विश्वास को व्यवहार में बदलना चाहते थे ताकि हम इतिहास में अपने गौरव और अपनी शर्तों पर जी सकें । वह अपने प्रयास में असफल नहीं हुए , हम ही उनकी संभावनाओं तक पहुँचने में असफल रहे , किन्तु जो विकल्प उन्होंने सुझाया था , वह आज भी उतना जीवित और गौरवपूर्ण है , जितना पहले था । वह भारतीय संस्कृति का स्वप्न है जिससे आज समूची मानव - जाति की नियति जुड़ी है । क्या समय रहते हम उसे चुनने का साहस जुटा पायेंगे ?

    'प्रत्यक्ष' शब्द में किस संधि का प्रयोग हुआ है ?

    1. वृद्धि स्वर संधि

    2. गुण स्वर संधि

    3. दीर्घ स्वर संधि

    4. यण स्वर संधि

इस अध्याय का अभ्यास करें